बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। अनुपम का जन्म भले ही एक गरीब परिवार में हुआ था लेकिन अपनी मेहनत और लाजवाब एक्टिंग के दम पर उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड का ही सफर तय नहीं किया बल्कि वो हॉलीवुड तक भी पहुंच गए। अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को शिमला में हुआ था। उनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे और पेशे से एक क्लर्क थे। शिमला में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद अनुपम ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से आगे की पढ़ाई पूरी की। इन 10 किरदारों में छुपी है अनुपम खेर की पूरी अभिनय यात्रा...
विज्ञापन
2 of 11
saransh
सारांश
ताराचंद्र बड़जात्या के प्रोडक्शन और महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' साल 1984 में रिलीज हुई फैमिली ड्रामा थी। इस फिल्म में अनुपम ने बीवी प्रधान का किरदार निभाकर दर्शकों को रुला दिया था। अनुपम ने अपनी किरदार में ऐसी जान डाली कि हर कोई उनकी तारीफें करने लगा।
विज्ञापन
3 of 11
karma
कर्मा
साल 1986 में आई सुभाष घई की 'कर्मा' फिल्म में अनुपम खेर निगेटिव रोल में नजर आए। इस फिल्म में अनुपम ने डॉक्टर डैंग का किरदार निभाया। दिलीप कुमार, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स ने फिल्म में ऐसा कमाल दिखाया कि कर्मा उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।
4 of 11
ram lakhan anupam kher
राम लखन
अशोक घई के प्रोडक्शन और सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म 'राम लखन' 1989 में आई क्राइम ड्रामा थी। इसमें अनुपम ने माधुरी दीक्षित के पिता देओधर शास्त्री का किरदार निभाया। इस फिल्म से पहली बार अनुपम एक अलग अवतार में दिखे। फिल्म की सफलता से अनुपम की भी सराहना हुई।
विज्ञापन
5 of 11
anupam kher
डैडी
महेश भट्ट के निर्देशन में साल 1989 में दूरदर्शन पर 'डैडी' फिल्म आई। इस फिल्म से उनकी बेटी पूजा भट्ट ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में अनुपम खेर और मनोहर सिंह लीड रोल में थे। अनुपम ने इस फिल्म में आनंद का किरदार निभाया। इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए अनुपम को स्पेशल ज्यूरी का नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
6 of 11
anupam kher
लम्हें
1991 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'लम्हें' में अनुपम प्रेम के किरादर में आए और छा गए। अनुपम इस फिल्म में कॉमेडी करते देखे गए थे। लम्हें के लिए अनुपम को बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया।
विज्ञापन
7 of 11
anupam kher
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
1995 में आई सुपरडुपर हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में अनुपम शाहरुख के पिता के रोल में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त कॉमेडी के साथ भावुक सीन भी किए।
8 of 11
anupam kher
कहो न प्यार है
साल 2000 में राकेश रोशन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कहो न प्यार है' ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में अऩुपम ने अमीषा के पिता मिस्टर सक्सेना का रोल किया था। फिल्म में एक बार अनुपम निगेटिव किरदार में नजर आए।
9 of 11
anupam kher
मैंने गांधी को नहीं मारा
'मैंने गांधी को नहीं मारा' साल 2005 में रिलीज हुई एक अलग तरह की फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन जहानु बरुआ ने और निर्माण अनुपम खेर ने किया। फिल्म में अनुपम खेर और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में नजर आए। अनुपम ने इस फिल्म में उत्तम चौधरी का रोल निभाया था।
10 of 11
anupam kher
अ वेडनेस-डे
साल 2008 में नीरज पांडेय के निर्देशन में बनी फिल्म 'अ वेडनेस-डे' में अनुपम खेर मुंबई पुलिस कमिश्नर प्रकाश राठौर का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए अनुपम को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का स्क्रीन अवार्ड दिया गया।
द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर
संजय बारू की किताब पर आधारित फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के कार्यकाल को दिखाया गया है। इस फिल्म में अनुपम पूर्व पीएम के रोल में नजर आए। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब सराहा, वहीं अनुपम के रोल की तारीफ भी जमकर हुई।