ऋषि कपूर इन दिनों यूएस में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं । ऋषि को बीमारी क्या है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि कैंसर का इलाज करवा रहे हैं । हालांकि ऋषि ने कैंसर होने की बात से हमेशा इनकार किया । अब ऋषि कपूर भारत लौटने वाले हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ranbir alia
इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी । ऋषि कपूर इस महीने के आखिर तक भारत लौटेंगे । इसके अलावा मीडिया में एक खबर और आ गई है । भारत आने के बाद ऋषि सबसे पहले अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी आलिया भट्ट से करवाएंगे ।
विज्ञापन
3 of 6
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
रणबीर की शादी करवाना उनकी प्राथमिकता है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर फैमिली चाहती है कि दोनों जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं । इसके चलते रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं । दोनों का परिवार पंडित से भी मिलने जाएगा ।
4 of 6
Rishi Kapoor
- फोटो : Instagram
साथ ही उनसे शादी की डेट निकलवाएंगे । खबरों की मानें तो शादी की डेट अप्रैल में निकाली जाएगी । इस कपल की शादी जल्द होने की खबर जानकर फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इस साल होने की पूरी संभावना है ।
विज्ञापन
5 of 6
ranbir kapoor alia bhatt
रणबीर-आलिया की फैमिली से भी उनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई है । दोनों परिवारों के बीच मेल-जोल और करीबियां अक्सर देखने को मिलती हैं । पिछले दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री वेडिंग के लिए आलिया-रणबीर साथ में स्विटजरलैंड गए थे ।
यहां करण जौहर ने आलिया को रणबीर से जल्द शादी करने की सलाह दी थी । करण जौहर ने कहा था- ''हर कोई रणबीर-आलिया की जल्द शादी कराने की कोशिश कर रहा है । क्योंकि ये रणबीर कपूर हैं । वो कभी भी हाथ से जा सकता है ।''