बॉलीवुड में कुछ कॉमेडी फिल्में ऐसी भी बनी है जिन पर गुजरे हुए सालों का कोई फर्क नहीं पड़ा है। आज भी उन फिल्मों को देखना उतना ही अच्छा लगता है जितना फिल्म के रिलीज के वक्त हुआ था। ऐसे ही एक सुपरहिट कॉमेडी फिल्म थी हेरा फेरी जिसके रिलीज को 20 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन दर्शकों का आज भी इस फिल्म का हर किरदार याद है। फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने अहम किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म में एक और अहम किरदार था और वो था देवीप्रसाद की पोती रिंकू का जिसे किडैनप कर लिया गया था। तो चलिए आपको बताते हैं आज देवीप्रसाद की पोती का किरदार निभाने वाली एलेक्सिया के बारे में।