हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। इस बारे में अक्षय कुमार ने भी कुछ दिनों पहले ही बताया था कि फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद न आने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। उनके इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही थी कि अक्षय कुमार का रोल अब कार्तिक आर्यन प्ले करेंगे। हालांकि इस फिल्म को लेकर अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। Akshay Kumar: अक्षय ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे भी नहीं हैं भारत के नागरिक, जानिए किस देश से रखते हैं ताल्लुक
गौरतलब है कि 'हेरा फेरी' साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से अक्षय के करियर को नया आयाम मिला था। इसके आइकॉनिक किरदार आज भी सभी को पसंद आते हैं। फिल्म की सफलता के बाद इसकी अगली कड़ी, 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में रिलीज हुई और पहले भाग की तरह इसका भी जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। अब फैंस इसके तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Rajkummar Rao: शहनाज गिल जैसी बेटी चाहते हैं राजकुमार राव, एक्ट्रेस के चैट शो 'देसी वाइब्स' में कही दिल की बात