फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे सुनील शेट्टी, अक्षय ने भी दिया था साथ

Fri, 10 Apr 2020 03:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hera Pheri - फोटो : twitter
जब-जब सिनेमाजगत में बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की बात की जाएगी तो उसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी' का हमेशा जिक्र होगा। इस फिल्म को रिलीज हुए भले ही 20 साल हो गए हों लेकिन अभी भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है तो दर्शकों का चाव वैसा ही रहता है। इस फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने इंटरव्यू में किस्सा साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
suniel shetty - फोटो : file photo
आईएमबीडी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि ये फिल्म कैसे बन गई, ये बस हो गया। हम लोग रोजाना सुबह शूटिंग के लिए सेट पर आ जाया करते थे। कपड़े हम लोग को बस पहनने के लिए दिए जाते थे लेकिन उस पर प्रेस नहीं होती थी। दोपहर में निर्देशक हम लोगों को सोने के लिए कह देते थे। हम लोग अखबार बिछाकर सोते थे।'
विज्ञापन

3 of 5
suniel shetty - फोटो : social media
सुनील ने आगे कहा- 'निर्देशक प्रिय दर्शन का कहना था कि मैं तुम  लोगों को आराम से नहीं रहना देना चाहता। जब सोकर उठोगे तो आराम कर चुके होगे लेकिन दिनभर बिना आराम के ही रहना है। हम लोगों का मेकअप भी नहीं किया गया था। मैं अक्षय और परेश रावल जी लगातार साथ ही रहे। हम लोग लगातार रिहर्सल करते रहते थे और प्रियदर्शन सर को पता था कि कब कट बोलना है।'

4 of 5
हेरा फेरी - फोटो : screengrab from hera pheri movie
'हेरा फेरी' में सुनील शेट्टी ने श्याम, अक्षय ने राजू और परेश रावल ने बाबू भइया का रोल निभाया था। इसके अलावा तब्बू और ओम पुरी भी थे। 'हेरा फेरी' फिल्म का एक सीक्वल आ चुका है। 'हेरा फेरी' के सीक्वल का नाम फिर हेरा फेरी है जो कि 2006 में रिलीज हुई थी। जानकारी के मुताबिक हेरा फेरी तीसरी कड़ी साल 2021 में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mohra film - फोटो : file photo
इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी कई और फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं। इन फिल्मों में दीवाने हुए पागल, थैंक यू, मोहरा और बेमिसाल शामिल हैं। आपको बता दें, हेरा फेरी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हाल ही में रिलीज हुए 20 साल हुए हैं। 

कोरोना की वजह से रश्मि देसाई के फैन की मौत, आखिरी वक्त में अभिनेत्री के लिए किया था ये ट्वीट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें