फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी का एक लाख का सामान साफ, बोलीं- मैं जानती हूं चोर कौन?

Thu, 05 Oct 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 4
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के मुंबई स्थित गोदाम से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। हेमामालिनी ने ये कहकर चौंकाया कि वे जानती हैं कि चोर कौन है..

 
विज्ञापन

2 of 4
हेमा मालिनी (फाइल फोटो)
spotboye.com की रिपोर्ट के मुताबिक हेमा मालिनी अंधेरी स्थित इस गोदाम का इस्तेमाल कॉस्ट्यूम, रंगमंच के सामान, नकली जूलरी, डांस शो या शूट से संबंधित सामान को रखने के लिए करती हैं। गोदाम से तकरीबन 90,000 की कीमत का सामान चोरी हो गया है। हेमा मालिनी के मैनेजर ने गोदाम से चीजों को गायब देखा तो उन्होंने इसकी शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो
उधर पुलिस को संदेह है कि इसके पीछे उनके घर का भेदी हो सकता है। दरअसल, हेमामालिनी घरेलू नौकरों की मदद से पांच दिन से गोदाम की सफाई कर रही थी, इसलिए जुहू पुलिस का इन पर शक गहराया है। पुलिस अब इस कड़ी में हेमा के नौकरों से पूछताछ करती, उससे पहले ही एक नौकर गायब है। साथ ही उसका फोन नंबर भी बंद जा रहा है। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो
गौरतलब हो 2010 में पहले भी हेमा के गोरेगांव निवास से 80 लाख रुपये के नकद और आभूषण गायब हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें