फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमा मालिनी समेत इन आठ अभिनेत्रियों का भी शादीशुदा सितारों पर आया था दिल, रचाई शादी

Wed, 16 Oct 2019 06:13 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Kareena, Hema and Shilpa - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनकी शादी काफी चर्चा में रही। इसकी वजह एक तो अभिनेत्रियों का मशहूर होना और दूसरा उनकी शादी उन लड़कों से होना जो पहले से शादीशुदा थे। इस लिस्ट में अभिनेत्री हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र शादीशुदा थे। हेमा से शादी करने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया था। हेमा मालिनी का 16 अक्टूबर को जन्मदिन हैं। जानिए उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनका दिल उन पर आया जो पहले से शादीशुदा थे। 
विज्ञापन

2 of 10
Dharmendra and Hema - फोटो : file photo
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की डीर्म गर्ल हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की थी। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हेमा और धर्मेंद्र दोनों ने शादी के लिए धर्म बदला था। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर चुपचाप निकाह कर लिया था। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की थी। इस तरह हेमा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी बन गईं। शादी के बाद 1981 में प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हेमा ने जो कुछ किया वो अच्छा नहीं किया। अगर हेमा की जगह वो होतीं तो ऐसा कभी नहीं करतीं। 
विज्ञापन

3 of 10
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo
श्रीदेवी
'बॉलीवुड की चांदनी' श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से शादी की थी। इससे पहले बोनी 1983 में शादी कर चुके थे। बोनी कपूर की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से बोनी कपूर के दो बच्चे हैं अर्जुन और अंशुला जबकि श्रीदेवी से दो बेटियां हैं। 

4 of 10
karisma kapoor with ex husband - फोटो : file photo
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में शादीशुदा व्यक्ति संजय कपूर से शादी की थी। संजय पहले से ही तलाक शुदा थे। हालांकि करिश्मा और संजय का भी तलाक हो चुका है। करिश्मा के पास ही दोनों बच्चों की कस्टडी है। 
विज्ञापन

5 of 10
Raveena And Anil - फोटो : file photo
रवीना टंडन
अभिनेत्री रवीना टंडन की इस वक्त रियलिटी शो 'नच बलिए 9' को जज कर रही हैं। रवीना ने पहले से ही शादीशुदा अनिल थडानी से शादी की है। अनिल थडानी की पहली पत्नी का नाम नताशा है। 
विज्ञापन

6 of 10
Vidya Balan with Siddharth Roy Kapur - फोटो : social media
विद्या बालन
इस लिस्ट में विद्या बालन का नाम भी शामिल है। विद्या बालन ने सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। विद्या ने साल 2012 में शादी की थी। सिद्धार्थ ने विद्या से शादी करने से पहले दो शादी कर चुके थे। 
विज्ञापन

7 of 10
सैफ अली खान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानि कि करीना कपूर ने भी अपना जीवनसाथी एक शादीशुदा व्यक्ति को चुना। सैफ की पहली पत्नी का नाम अमृता सिंह है। अमृता से तलाक के बाद सैफ का दिल करीना पर आया। सैफ और करीना का एक बेटा है जिसका नाम तैमूर है। तैमूर सुर्खियों में बने रहते हैं।

8 of 10
shilpa shetty, raj kundra - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस लिस्ट में आती हैं। शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की है। राज ने शिल्पा के लिए पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। राज और शिल्पा के एक बेटा भी है जिसका नाम विवान है। अक्सर शिल्पा विवान के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।

9 of 10
Lara Dutta Mahesh Bhupathi - फोटो : instagram
लारा दत्ता
मिस यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने भारतीय टेनिस प्लेयर महेश भूपति से शादी की है। महेश की पहली शादी श्वेता जयशंकर से हुई थी। 
विज्ञापन

10 of 10
Aditya and Rani - फोटो : file photo
रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। आदित्य चोपड़ा की यह दूसरी शादी है। आदित्य और रानी की एक बेटी है जिसका नाम अदिरा है। अदिरा का जन्म साल 2015 में हुआ था। 

यह भी पढ़ें;- स्मिता समेत इन हीरोइनों की मौत से सन्न रह गए थे फैंस, इस एडल्ट स्टार ने तो कर ली थी आत्महत्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें