फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: मां को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, साझा की कुछ अनदेखीं तस्वीरें, दोनों बेटियों के साथ धर्मेंद्र भी आए नजर

Tue, 04 Jan 2022 08:45 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी की सफलता के पीछे उनकी मां ‘जया चक्रवर्ती’ का बहुत बड़ा हाथ था। अभिनेत्री की मां उन्हें प्रेरित करती थीं। फिल्म लाइन में अपना करियर बनाने में मदद करती थीं। सोमवार को मां की जयंती पर अभिनेत्री भावुक हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर विभिन्न फ्लैशबैक तस्वीरें पोस्ट कीं। अपनी मां के साथ कुछ मीठे पलों को याद किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी और पूरा परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

फोटो में नजर आया पूरा परिवार
हेमा ने ट्विटर पर अपनी फिल्मों के सेट पर अपनी मां के साथ 18 तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में हेमा, उनके पति दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, दोनों बेटियां ईशा देओल और आहना देओल के साथ परिवार के दूसरे सदस्य भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

भावुक हुईं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी अपनी मां को अम्मा कहकर बुलाती थीं। वह लिखती हैं, 'मेरी प्यारी मां को याद करते हुए, मेरी मां मेरी एंकर थीं, आज भी ऊपर से मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं। वह हमारे परिवार की मुख्य ताकत थीं। एक पावर हाउस, जिनका इंडस्ट्री के सभी लोग सम्मान करते थे। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं अम्मा और आपको बहुत याद करते हैं।'

 

4 of 5
हेमा मालिनी और उनका परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

मां को सभी अम्मा कहकर बुलाते थे - हेमा
जो भी मां को जानते थे वे उन्हें 'अम्मा' कहकर बुलाते थे। उन्हें जिस सम्मान की अगुवाई की वह अभूतपूर्व था। उन्होंने परिवार पर राज किया, हालांकि वह हमारे सभी बच्चों के लिए सबसे प्यारी नानी थीं। परिवार पर गर्व था। सबके साथ उनके अच्छे रिश्ते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा ने किया रिएक्ट
मेरी बहुत अच्छी दोस्त रेखा ने अम्मा को याद करते हुए एक प्यारा संदेश भेजा और मुझे बताया कि उनकी दुआ हमेशा मेरे साथ थी। वास्तव में, हमारी दोनों माताओं का जन्मदिन एक ही है, इसलिए यह वास्तव में हम दोनों के लिए एक विशेष अवसर है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें