भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे खेसारी लाल यादव अपने गाने और फिल्मों को लेकर लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से मशहूर खेसारी के गाने और फिल्में अक्सर हिट ही रहती हैं। फैंस उनके गानों और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते रहते हैं। इसी बीच अब अपने प्रशंसकों के लिए खेसारी एक नया गाना लेकर आ रहे हैं। यह गाना भी बॉलीवुड के हिट गाने का भोजपुरी रीमेक है।
खेसारी लाल यादव का यह नया गाना निया शर्मा के हिट सॉन्ग ‘दो घूंट’ का भोजपुरी वर्जन है। खेसारी ने इस गाने के भोजपुरी वर्जन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुआ यह टीजर ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। गाने के टीजर को सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल ने जारी किया। रीलिज होते ही इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।