बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आज जन्मदिन हैं। कई दशक तक हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली हेमा अपने करियर में कई बार रिजेक्ट भी हो चुकी हैं। हेमा मालिनी 70 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थीं। उस समय भी उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में आता था। एक्टिंग, डांसिंग, फैशन हर चीज में हेमा मालिनी ट्रेंड सेटर थीं।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
बता दें 1963 में अपना करियर शुरू करते समय हेमा मालिनी ने दो तमिल फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। हेमा इतनी सुंदर और सहज थीं कि फिल्म के डायरेक्टर की नजर उन पर पड़ी। जिसके बाद तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया था, लेकिन कास्ट करने के समय पर उन्होंने हेमा को वापस घर भेज दिया था।
विज्ञापन
3 of 5
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि हेमा मालिनी 70 के दशक में अपना नसीब आजमा रही थीं और ये समय उनके लिए बहुत ही मुश्किल भी था। हेमा मालिनी को तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने बुलाया और कहा कि मैं तुम्हें अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट करना चाहता हूं। इसके बाद हेमा मालिनी की खुशी का भी कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि हेमा काफी निराश हो गई थीं।
4 of 5
bollywood
- फोटो : self
तमिल फिल्म डायरेक्टर सीवी श्रीधर ने फिल्म कास्ट करने से पहले ये कह डाला कि हेमा बहुत पतली हैं। वह इतनी पतली हैं कि स्क्रीन पर कोई उन्हें बतौर लीड हीरोइन पसंद नहीं करेगा, जिसके बाद ये फिल्म हेमा के हाथ से निकल गई। उसके बाद एक तमिल फिल्म से तो हेमा मालिनी का रोल ही काट दिया गया था, लेकिन हेमा ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाया।
1968 में हेमा मालिनी ने राजकपूर की फिल्म "सपनों के सौदागर" से अपना पहला डेब्यू किया था। हेमा मालिनी बॉलीवुड की एकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने राजकपूर के सभी भाइयों के साथ काम किया है। अंदाज में शम्मी कपूर, त्रिशूल में शशि कपूर, हाथ की सफाई में रणधीर कपूर , एक चादर मैली सी में ऋषि कपूर के साथ हेमा मालिनी काम कर चुकी हैं।