हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हेमा मालिनी ने साल 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ के जरिये हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था और आखिरी बार बड़े परदे पर दो साल पहले वह फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ में नजर आईं थीं। फिल्मों में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर रहीं हेमा मालिनी की फैन फॉलोइंग का नजारा दुबई के पुरस्कार समारोह में भी खूब दिखा। वैसे तो यहां गोविंदा से लेकर जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर, मानुषी छिल्लर, नरगिस फाकरी, तमन्ना भाटिया और शहनाज गिल तक तमाम सितारे मौजूद रहे लेकिन पुरस्कारों की ये शाम हेमा मालिनी के ही नाम रही।