हेमा मालिनी ईशा देओल
- फोटो : social media
वीडियो में हेमा के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना भी शामिल हैं। ईशा ने अपने पिता की रूढ़िवादी विचारों पर बात की। उन्होंने कहा, हमें बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हमें खेल के लिए भी बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली। हमें मुंबई के बाहर राज्य स्तर के लिए जाना था, उन्होंने कहा कि नहीं, इसलिए मैं नहीं गई। उन्हें हमारा स्लीवलेस पहनना पसंद नहीं है, टॉप और छोटी पैंट उन्हें पसंद नहीं। जब भी वह घर आते हैं, हम पतलून या सलवार कमीज पहनते हैं।