फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो एक्टर को धोखा देकर 4 बच्चों के पिता से प्यार कर बैठी थीं हेमा, शादी के लिए धर्मेंद्र ने बदला धर्म

Mon, 15 Oct 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हेमा और धर्मेंद्र
'ड्रीम गर्ल' कही जाने वालीं हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। हेमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा था। आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े उस किस्से के बारे में बताएंगे जिसमें हेमा को तीन-तीन सुपरस्टार्स ने शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन उनकी शादी तो धर्मेंद्र के साथ होनी थी। आखिर में उन्होंने धर्मेद्र को जीवनसाथी के रूप में चुना।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : SELF
70 के दशक में संजीव कुमार और हेमा मालिनी के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। संजीव हेमा से मन ही मन प्यार करते थे लेकिन हेमा का नाम लगातार धर्मेंद्र से जोड़ा जा रहा था। वहीं हेमा के घरवाले दोनों के रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे इसलिए संजीव कुमार ने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया लेकिन हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। जिसके बाद संजीव कुमार ने जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।
विज्ञापन

3 of 7
hema malini
हेमा को समझाने पहुंचे जितेंद्र का दिल उन पर आ गया। संंजीव को मना करने के बाद जितेंद्र को लगा कि हेमा मालिनी शायद उन्हें हां कह देंगी। उन्होंने भी हेमा को प्रपोज कर दिया। उनके प्रस्ताव के बाद अब हेमा असमंजस में पड़ गईं। इस बीच हेमा मालिनी की नजदीकियां धर्मेंद्र के साथ बढ़ने लगीं।

4 of 7
hema malini
धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे। ऐसे में हेमामालिनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या फैसला लें। फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। दोनों के घरवाले बात ही कर रहे थे कि तभी धर्मेंद्र का फोन आया। उन्होंने हेमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो फैसला लेने से पहले उनसे मिलें।
विज्ञापन

5 of 7
hema malini
हेमा को परेशान देख जितेंद्र ने सोचा कि कहीं वो अपना फैसला ना बदल दें इसलिए उन्होंने उसी दिन मंदिर में शादी का फैसला किया। हेमा इस बारे में सोच ही रही थीं कि जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का फोन आया। बस फिर क्या था इस फोन के बाद जितेंद्र से उनका रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
hema malini
जितेंद्र ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से शादी कर ली। अभी हेमा और धर्मेंद्र की प्रेमकहानी अधूरी थी। वहीं हेमा के पिता को ये रिश्ता बिलकुल मंजूर नहीं था। धर्मेंद्र का शादीशुदा होना उनके रिश्ते की बाधा बन रहा था। दोनों अब खुलकर मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूलने लगे थे। वहीं धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कभी कोई बात नहीं करते थे।  हेमा से शादी से पहले ही धर्मेंद के चार बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
hema malini
प्रकाश कौर, धर्मेंद्र को तलाक देने को तैयार नहीं थीं। आखिरकार हेमा और धर्मेंद्र ने वो फैसला लिया जो वो कभी नहीं लेना चाहते थे। दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर शादी करने का फैसला किया। फिर दोनों ने चुपचाप निकाह कर लिया हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने इससे इनकार किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें