फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने घर में रिएंट्री करते ही इस अंदाज में कहा नमस्ते, फूट फूट कर रोईं दीपिका

Mon, 15 Oct 2018 02:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
बिग बॉस के 12वें सीजन के दौरान घर में जितने खुलासे हो रहे हैं, उतने शायद ही इससे पहले के सीजन में आपको देखने को मिले हों। बिग बॉस सीजन 12 के दिलचस्प घर में एक बार फिर से आज अनूप जलोटा और श्रीसंथ की वापसी होगी। घर में वापस आते ही श्रीसंथ ने दीपिका से एक ऐसी बता कह दी है, जिसे सुनने के बाद दीपिका रोती हुई वॉशरूम चली गई।
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss
आपको बता दें कि, आज रात प्रसारित होने वाले शो में एक बार फिर से घर के अंदर श्रीसंथ और अनूप जलोटा एंट्री करेंगे। दोनों अभी तक सीक्रेट रूम में थे और घर की सभी गतिविधियों पर अपनी नजर रख रहे थे, जिसका दोनों कंटेस्टेंट को एक बड़ा फायदा भी मिला है। दोनों अब यह अच्छे से जानते हैं कि घर में कौन किस तरह से गेम खेल रहा है। श्रीसंथ जैसे ही घर में पहुंचते हैं तो सभी घरवाले उनसे हाथ मिलाने लगते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss
वह कहते हैं कि मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं घर में एक बार फिर से आ गया हूं। श्री उनके पास खड़ी दीपिका के पास जाते हैं और उनसे हाथ मिलाते हैं। वह कहते हैं कि आपको एक बार फिर से मेरी नमस्ते। श्रीसंथ के मुंह से इस तरह नमस्ते सुनकर दीपिका चौंक जाती हैं। वह श्री से कहती हैं कि आप मेरे साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं।

4 of 5
sreesanth
दीपिका रोते हुए गॉर्डन से वॉशरूम में चली जाती हैं। वहीं सभी घरवाले आपस में कहते हैं कि श्री इस बार दीपिका को बुरी तरह से परेशान करने वाले हैं। वही श्रीसंत के साथ घर में आज अनूप जलोटा भी एंट्री करेंगे। शो में आज एक बड़ा परिवर्तन भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। वहीं रविवार को प्रसारित हुए शो में नेहा पेंडसे शो से बाहर चली गई हैं। उनके जाने पर दीपिका घर में सबसे ज्यादा दुखी दिखाई दीं। वह कहती हैं कि यह हफ्ता उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tv show
वीकेंड का वॉर एपिसोड में घर में सबसे कम वोट मिलने की वजह से नेहा पेंडसे को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। अब जब नेहा घर से बाहर आ गई हैं तो एक-एक कर वो सारे राज से पर्दा उठा रही हैं। नेहा पेंडसे ने कहा कि 'मैं दीपिका को बहुत प्यार करती हूं शायद इसलिए उनको मैं पहचान नहीं सकीं। घर में सब उन्हें डबल फेस कहते थे लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी उनके बारे में ऐसी ही बातें सुनीं। अब मुझे लग रहा है कि दीपिका को मैं पहचान नहीं सकीं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें