फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini Birthday: पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करने लगी थीं हेमा मालिनी, देखें ड्रीम गर्ल की UNSEEN तस्वीरें

Fri, 16 Oct 2020 05:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी का जन्मदिन आज - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
Happy Birthday Hema Malini: भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) का आज जन्मदिन है। 1968 में आई 'सपनों का सौदागर' फिल्म से हेमा को पहचान मिली। इसके बाद 'नसीब', 'शोले', 'चरस', 'आजाद' और 'नया जमाना' जैसी कई फिल्मों में हेमा मालिनी ने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में हेमा मालिनी को ना केवल उनके अभिनय के लिए सराहा गया बल्कि उनकी खूबसूरती ने भी लोगों को दीवाना बना दिया था। चलिए आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। कई दशक तक सिनेमा पर राज करने वालीं हेमा को डांस की कई विधाओं में महारत हासिल है।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
हेमा मालिनी 11वीं क्लास में थीं तभी उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। अपने जमाने में हेमा मालिनी इस कदर खूबसूरत थीं कि जो कोई भी उन्हें देखता अपना दिल दे बैठता।

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti
मशहूर अभिनेत्री हेमा के बारे में आप यह बात शायद ही जानते होंगे कि जब वह 14 साल की थीं तो उन्हें एक फिल्म में उनके फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। हेमा मालिनी ने यह बात एक कार्यक्रम में कही थी। उन्होंने बताया था कि जब वह 14 साल की थीं तो एक फिल्म के लिए उनका नाम आया, लेकिन फिल्म में उनके किरदार को लेकर जब उनकी डायरेक्टर से मीटिंग हुई तो फिगर की वजह से रिजेक्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : twitter- @BombayBasanti
हेमा मालिनी की इन तस्वीरों में समय के साथ उनके लुक्स में बदलाव साफ देख सकते हैं। हेमा मालिनी आखिरी बार 'शिमला मिर्ची' फिल्म में नजर आई थीं। जो इस साल (2020) की शुरुआत में रिलीज हुई थी। हेमा मालिनी राजनीति में भी सक्रिय हैं। भाजपा के टिकट पर मथुरा की सीट से हेमा मालिनी सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें