परिणीति चोपड़ा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिणीति ने शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्में कीं। लेकिन इन सभी फिल्मों के बाद परिणीति एक साल तक बड़े पर्दे से गायब रहीं लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। उन्होंने निर्देशकों के दबाव में आकर पर्दे से दूरी बनाई और पूरी जद्दोजहद केवल अपना वजन कम करने में लगा दी। दरअसल जब परिणीति को फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली तो इसकी एक वजह उनका भारी शरीर भी माना गया।