फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन कॉल की वजह से होते होते रह गई थी जितेंद्र और हेमा मालिनी की शादी, फिर धर्मेंद्र से जुड़ा रिश्ता

Fri, 16 Oct 2020 08:34 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : instagram/deolomania_ru
ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी 16 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अपने जमाने में हेमा मालिनी इस कदर खूबसूरत थीं कि जो कोई भी उन्हें देखता अपना दिल दे बैठता। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ उनका नाम जुड़ा। आखिरकार हेमा ने धर्मेंद्र को अपना जीवनसाथी बनाया।
विज्ञापन

2 of 7
हेमा मालिनी - फोटो : instagram/deolomania_ru
हेमा मालिनी 11वीं क्लास में थीं तभी उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। पढ़ाई छोड़कर उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। 1974 के दौरान हेमा से सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि दो और दिग्गज अभिनेता प्यार कर बैठे। इन दो सितारों के नाम थे संजीव कुमार और जितेंद्र।
विज्ञापन

3 of 7
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, संजीव कुमार - फोटो : फाइल
संजीव कुमार, हेमा से मन ही मन प्यार करते थे। संजीव कुमार ने अपने माता-पिता को हेमा मालिनी के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेज दिया। हेमा की मां ने ये कहकर रिश्ता करने से मना कर दिया कि उनकी बेटी की अभी शादी की उम्र नहीं है। उसके बाद संजीव कुमार ने अपने दोस्त जितेंद्र को हेमा के घर शादी का प्रस्ताव लेकर भेजा।

4 of 7
हेमा मालिनी, जितेंद्र - फोटो : instagram/deolomania_ru
जितेंद्र ने हेमा को समझाया लेकिन हेमा ने जितेंद्र से कहा कि वो संजीव को पसंद तो करती हैं लेकिन शादी नहीं कर सकतीं। इस बार हेमा की ना सुनकर संजीव बेहद दुखी हो गए थे। खबरों की मानें तो इस गम में संजीव शराब पीने लगे। इसके चलते उनकी सेहत भी खराब रहने लगी थी।  
विज्ञापन

5 of 7
जितेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : istagram/hemamalinifanpage
संजीव कुमार को मना करने के बाद जितेंद्र और हेमा मालिनी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जितेंद्र भी हेमा से प्यार करने लगे थे। एक दिन उन्होंने हेमा को प्रपोज कर दिया। फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जितेंद्र और हेमा ने साथ में काफी अच्छा समय बिताया। शूटिंग खत्म होने के बाद जितेंद्र अपने माता-पिता को लेकर हेमा के घर पहुंच गए। दोनों के घरवाले बात ही कर रहे थे कि तभी धर्मेंद्र का फोन आया। उन्होंने हेमा पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो फैसला लेने से पहले उनसे मिलें।
विज्ञापन

6 of 7
जितेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : istagram/hemamalinifanpage
जितेंद्र को लगा कि कहीं हेमा अपना फैसला बदल ना दें इसलिए उन्होंने उसी दिन तिरुपति मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। अभी हेमा इस बारे में सोच ही रही थीं कि फिर से फोन की घंटी बजी। इस बार जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा का फोन था। उन्होंने जितेंद्र को अपने प्यार का वास्ता देकर शादी ना करने को कहा। इसके बाद जितेंद्र से हेमा की शादी नहीं हो पाई। 1976 में जितेंद्र ने शोभा से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : instagram/deolomania_ru
अभी हेमा और धर्मेंद्र की प्रेमकहानी अधूरी थी। हेमा के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। धर्मेंद्र का शादीशुदा होना उनके रिश्ते की बाधा बन रहा था। 1976 में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हेमा ने कहा था कि वो धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश कौर को बहुत पसंद करती हैं लेकिन धर्मेंद्र के बिना नहीं रह सकतीं। प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र को तलाक देने से मना कर दिया था। बताया जाता है कि इस्लाम धर्म कबूल कर धर्मेंद्र ने हेमा से शादी की। इसके बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें