फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलन से कटरीना कैफ तक, वो अभिनेत्रियां जिन्हें माना गया बॉलीवुड की डांसिंग डीवा

Sun, 18 Apr 2021 11:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हेलन, ऐश्वर्या, कटरीना,माधुरी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्रियां पर्दे पर शानदार अभिनय तो करती ही हैं साथ ही कई अदाकाराओं में डांस का भी हुनर होता है। वैसे तो पर्दे पर लगभग सभी अभिनेत्रियां डांस करती नजर आती हैं, लेकिन हर किसी में वो चार्म नहीं होता जो दर्शकों का दिल जीत ले। तो चलिए आज आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि डांस से भी जीता दर्शकों का दिल और कहलाईं डांसिंग डीवा।
विज्ञापन

2 of 8
हेलन
हेलन

गुजरे जमाने की अदाकारा हेलन अभिनय से कहीं ज्यादा अपने डांस के लिए चर्चा में रहीं। हेलन ने 70 के दशक में एक से बढ़कर एक आइटम डांस किए जो आज भी दूसरी अभिनेत्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 'पिया तू अब तो आ जा', 'ओ हसीना जुल्फों वालीं', 'आ जाने जा' जैसे कई ऐसे आइकॉनिक गाने हैं जिनमें हेलन ने जबरदस्त डांस किया था।
विज्ञापन

3 of 8
वैजयंतीमाला
वैजयंतीमाला

दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला को भी सिर्फ उनके अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनके शानदार डांस परफॉर्मेंस के लिए याद किया जाता है। उन्होंने 'होठों में ऐसी बात', 'नील गगन की छाओ में', 'कैसे समझाऊं' जैसे गानों पर ऐसा डांस किया जिसे आज तक कोई भूल नहीं पाया।

4 of 8
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी

दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी में वो सारी खूबियां थीं जो उन्हें संपूर्ण अभिनेत्री बनाती थीं। जबरदस्त अभिनय, नशीली आंखें, मदहोश कर देने वाली खूबसूरती और दिल लूट लेने वाली अदाएं सभी इनके दीवाने थे। साथ ही उनके डांस ने भी हर किसी को उनका फैन बना दिया था।। 'मेरे हाथों में नौ नौ चुड़ियां', 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', 'मोरनी बागा मे बोली आधी रात को', 'हवा हवाई','सपनो में सजना', 'मैं तेरी दुश्मन' जैसे कुछ सुपरहिट गाने थे जिसमें श्रीदेवी ने अपने जबरदस्त डांस का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 8
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्री

दामिनी फिल्म से तहलका मचा देने वाली मीनाक्षी ने पूर्व मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। फिल्मों में उनके अभिनय को तो पसंद किया ही जाता था साथ ही उनकी डांसिंग स्किल भी कमाल की थी। मीनाक्षी भरतनाट्यम, कुच्ची पुड़ी, कथक और ओडिसी में प्रशिक्षित थीं। दामिनी फिल्म में उनके डांस 'बिन साजन झूला झूलूं' को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित

हुस्न की मल्लिका और एक बेहतरीन अदाकारा माधुरी भी बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहीं गईं। माधुरी अभिनय के मामले में सुपरहिट तो रही हीं साथ ही उनके डांस को भी काफी पसंद किया गया। 'एक दो तीन', 'दीदी तेरा देवर दीवाना', 'हमको आजकल है इंतजार', 'चने के खेत में', 'डोला रे डोला', 'बड़ी मुश्किल', मेरा पिया घर आया' और ना जाने कितने ही ऐसे गाने हैं जिनपर माधुरी ने जबरदस्त डांस परफॉर्म किया था।
विज्ञापन

7 of 8
कटरीना कैफ - फोटो : फाइल
कटरीना कैफ

बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ भी डांस के मामले में एक से बढ़कर एक हसीनाओं को टक्कर देती हैं। कटरीना जब डांस करती हैं तो उसमें अपना 100 प्रतिशत लगा देती हैं। 'शीला की जवानी', 'चिकनी चमेली', 'माशाअल्लाह', 'काला चश्मा', 'कमली' कुछ ऐसे ही गाने रहे हैं जहां कटरीना की शानदार डांस परफॉरमेंस पर सभी दिल हार गए।
विज्ञापन

8 of 8
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन

पूर्व मिस वर्ल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या भी एक बेहतरीन डांसर हैं। उन्होंने पर्दे पर कई बार अपने डांस से लोगों के दिलों में हलचल मचाई है। 'डोला रे डोला', 'कहीं आग लगे', 'क्रेजी किया रे', 'कजरारे' जैसे कई शानदार गानों पर ऐश्वर्या के दिल धड़का देने वाले डांस मूव्स देखने को मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें