फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेजल कीच और युवराज सिंह की इस तरह शुरू हुई थी लव स्टोरी, देखें इस कपल की शादी का एलबम

Thu, 27 Feb 2020 01:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hazel keech - फोटो : social media
एक्ट्रेस हेजल कीच को गुरबसंत कौर नाम से भी जाना जाता है। हेजल ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ शादी के बाद ये नाम अपना लिया था। हेजल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। हेजल ने ब्रिटिश की कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है । इसके अलावा हेजल ने कुछ बॉलीवुड फिल्में भी कीं । जिसमें 'बिल्ला' और 'बॉडीगार्ड' शामिल हैं । साथ ही साल 2013 में हेजल ने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था । हेजल 28 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
hazel keech - फोटो : social media
हेजल ने 30 नवंबर 2016 को युवराज सिंह से शादी की थी । दोनों ही अलग-अलग क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं । आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हेजल कीच का प्यार पाने के लिए युवराज को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी । तीन साल तक युवराज ने हेजल को कॉफी पर ले जाने के लिए मनाया था । जानते हैं हेजल और युवराज की लवस्टोरी...
 
विज्ञापन

3 of 5
hazel keech - फोटो : social media
जब भी युवराज, हेजल को कॉफी के लिए पूछते थे तो वो तुरंत हां कर देती थीं । लेकिन जिस दिन जाना होता था वो फोन ऑफ करके बैठ जाती थीं । ऐसा हेजल ने कई बार किया । ऐसा बार-बार होने से युवराज को बहुत गुस्सा आ गया और उन्होंने हेजल का नंबर डिलीट कर दिया था । 

4 of 5
hazel keech - फोटो : social media
युवराज सोशल मीडिया पर हेजल के फ्रेंड बनने में कामयाब हुए थे । हालांकि यहां भी उनको तुरंत सफलता नहीं मिली। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हेजल ने तीन महीने बाद उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की थी। उसके बाद बातों का सिलसिला शुरू हुआ। फिर दोनों के कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए उनकी पहली डेट संभव हो सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hazel keech - फोटो : social media
लगभग तीन साल बाद युवराज और हेजल कॉफी डेट पर मिले। इस बारे में हेजल का कहना था कि लगातार मुलाकात के बाद भी मुझे इस बात का एहसास नहीं हुआ था कि मैं युवराज को पसंद करने लगी हूं। यह मुझे तब पता चला, जब युवराज ने मुझे प्रपोज किया। बस फिर क्या था, मैंने युवराज का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इस तरह दोनों का रिश्ता मुकाम पर पहुंचा । 

इस गायक ने जलाया लोगों के मन में आस्था का दीप, रामायण की आवाज बन दुनिया भर में छाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें