फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने अमिताभ की यात्रा पर लगाई रोक तो डिजनी ने ब्रह्मास्त्र के लिए मुंबई में ही बना दिया शिमला

Thu, 27 Feb 2020 12:50 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Brahmastra shoot - फोटो : ट्विटर
पिछली सदी के महानायक का बीबीसी का तमगा जीतने वाले अमिताभ बच्चन को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कारणों के चलते हवाई यात्रा करने से मना कर दिया है। इसके चलते निर्माता करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है। अमिताभ बच्चन का यह शेड्यूल वैसे तो शिमला में होना था लेकिन चूंकि अमिताभ बच्चन शिमला जा नहीं सकते लिहाजा फिल्म में पैसा लगा रही कंपनी डिजनी ने उनके लिए मुंबई में ही शिमला बना दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
brahmastra
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग अब उसके अंतिम पड़ाव पर आ चुकी है। फिल्म की अब कुछ ही दिनों की शूटिंग बाकी है। एक्शन और रोमांच से भरी इस काल्पनिक फिल्म के लिए मुंबई में एक विशाल सेट का लगाया गया है, जिसमें मुंबई की की फिल्म सिटी में ही हिमाचल प्रदेश बसा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है और ये खूबसूरती हू ब हू बनी रहे इसके लिए निर्माताओं ने मुंबई के सेट पर पानी की तरह पैसा बहाया है। यहां एक शिव मंदिर का निर्माण भी किया गया  है जो इस पूरे सेट का सबसे अद्भुत आकर्षण है।  
विज्ञापन

3 of 4
varanasi brahmastra - फोटो : varanasi brahmastra
जानकारी के मुताबिक रणबीर इस फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं, और अमिताभ बच्चन उनके गुरु के किरदार में नजर आएंगे। इस समय भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को इस सेट पर फिल्माया जा रहा है।' ज्ञात है कि यह शूटिंग के आखिरी दिन चल रहे हैं, इसलिए काम ज्यादा होने की वजह से हर रोज शूटिंग लगभग छह बजे सुबह शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
रणबीर कपूर, नागर्जुन और आलिया भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल इस सेट पर फिल्म की शूटिंग सिर्फ रणबीर और अमिताभ ही कर रहे थे। जल्द ही रणबीर की प्रेमिका का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट भी सेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।  मंगलवार को फिल्म की टीम ने शूटिंग के 170 दिन पूरे कर लिए हैं। अब भी करीब 20 दिन की शूटिंग बाकी है। इस हिसाब से फिल्म का बहुत ही जल्दी पैकअप हो जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें