बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने क्रिकेटर्स से शादी रचाई है। इसी श्रेणी में एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच का नाम भी आता है। हेजल ने इंडस्ट्री में ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है, इसके बावजूद फिल्मी जगत में उनकी एक अलग पहचान है। आज हेजल अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें और युवराज के साथ उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।