शुक्रवार को कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई। इन बड़ी फिल्मों के आगे ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने कमाई के मामले में बाजी मार ली है। जानिए, शनिवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है। दरअसल, ओपनिंग डे पर भी इस फिल्म ने साथ रिलीज हुई फिल्मों से ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी और कलाकारों ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है।