फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दर्शकों को पसंद आ रहा ‘हॉन्टेड 3डी’ का खौफनाक अंदाज? जानें 5वें दिन मंगलवार का कलेक्शन

Tue, 16 Jun 2026 08:57 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Haunted 3D Echoes of The Past Day 5 Collection: फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए, आज इस रिलीज ने पांचवें दिन कितने का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। लेकिन हॉरर फिल्म की बात करें तो वह सिर्फ विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी’ है। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे पांच दिन हो गए हैं। जानिए आज इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : X
‘हॉन्टेड 3डी’ का अब तक का कलेक्शन
इस हॉरर फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले ज्यादा रहा। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इस हॉरर फिल्म ने पहले सोमवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज पांचवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @thevikrambhatt
‘हॉन्टेड 3डी’ का 5वें दिन का कलेक्शन
मिमोह चक्रतर्वी और चेतना पांडे की इस हॉरर फिल्म ने आज पहले मंगलवार को पांचवें दिन 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 12.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

4 of 5
हॉन्टेड 3डी - फोटो : सोशल मीडिया
'हॉन्टेड 3डी' की कहानी और कलाकार
'हॉन्टेड 3डी' एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो एक सुनसान जगह पर बनी पुरानी हवेली में रहने आता है। वहां उसके साथ अजीब और डरावनी घटनाएं होने लगती हैं, जिनका कनेक्शन भूत-प्रेत और उसके बीते अतीत से होता है। इस फिल्म में डर के साथ-साथ एक प्यारी सी लव स्टोरी भी दिखाई गई है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' और 'हॉन्टेड 3डी' - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
'हॉन्टेड 3डी - इकोज ऑफ द पास्ट' के साथ दो और फिल्में ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज हुई थीं। कमाई के आंकड़ों के मुताबिक, ‘भारत भाग्य विधाता’ ने आज 39 लाख रुपये कमाए और ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.10  करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इन दोनों फिल्मों के मुकाबले सोमवार को ‘हॉन्टेड 3डी’ ने सबसे ज्यादा कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर आगे रही।

यह भी पढ़ें: यूके पार्क में घूमते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, बेटे अकाय की प्यारी झलक देखकर फैंस हुए खुश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें