फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस मामला: बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दुष्कर्म मामले में की ये अपील

Fri, 02 Oct 2020 06:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हाथरस दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला
हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आम से लेकर खास तक, इस घटना की हर कोई कड़ी आलोचना कर रहा है। साथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके और राजनेता तहसीन पूनावाला ने हाथरस दुष्कर्म घटना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

2 of 5
तहसीन पूनावाला - फोटो : file photo
तहसीन पूनावाला ने हाथरस दुष्कर्म घटना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने हाथरस में हुई दर्दनाक घटना के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है। इस बात की जानकारी तहसीन पूनावाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर याचिका की कॉपी साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
तहसीन पूनावाला - फोटो : file photo
याचिका की कॉपी साझा करते हुए तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने माननीय मुख्य न्यायधीश और माननीय सु्प्रीम कोर्ट के अन्य न्यायधीशों के साथ-साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी याचिका दायर की है, उनसे हाथरस घटना पर स्वत: संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। 19 साल की युवाती की मौत में कोई गरिमा नहीं रखी गई थी। मुझे उम्मीद है कि माई लॉर्ड्स ने हाथरस के सीएस, एचएस और डीएम को समन भेजा होता।'
 

4 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर तहसीन पूनावाला का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि तहसीन पूनावाला सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 का हिस्सा थे। शो में रहते हुए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बिग बॉस के घर में तहसीन पूनावाला का सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा था। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथरस दुष्कर्म मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं बात करें हाथरस दुष्कर्म घटना की तो दो हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ दरिंदों ने मिलकर 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी जीभ काट दी और रीढ़ की हड्डी भी तोड़ दी थी। कुछ दिनों तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ते हुए युवती ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से युवकी के शव को एक खेत में जला दिया। इसके बाद से पूरे देश में आक्रोश को माहौल है। 

पढ़ें: महाराष्ट्र के सिनेमाघर न खुलने से टली ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज, रणवीर की ‘83’ का ये है ताजा अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें