उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है, साथ ही राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच भाजपा विधायक ने महिलाओं पर हर दिन बढ़ रहे अत्याचार पर विवादित बयान दिया है, जिस पर बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।