सुरेंद्र पाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हीरोइन का बाप बनना पसंद नहीं
शुरुआत में तो मैने बहुत सारी फिल्मों में काम किया। ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, तब्बू जैसी अभिनेत्रियों के पिता के रोल के लिए बहुत ऑफर आए लेकिन मैं पिता की भूमिका में बंधकर नहीं रहना चाह रहा था। फिल्मों में ऐसा किरदार निभाना चाह रहा था जो असरदार हो। फिल्मों में मैंने जो भी किरदार निभाए हैं चाहे वो 'जोधा अकबर' हो, 'इंडियन', 'पुलिस वाला गुंडा' या फिर 'गृहस्थी' हो सब अच्छे किरदार रहे हैं और मेरा यह सौभाग्य रहा है कि फिल्मों में इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकारों अशोक कुमार, सुनील दत्त, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन आदि के साथ काम करने का मौका मिला हैं।