फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी साल होगी रणवीर-दीपिका की शादी, 'खिलजी' की इस हरकत ने कर डाला खुलासा

Sat, 12 May 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
सोनम कपूर और नेहा धूपिया की शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। वैसे तो दोनों लव बर्ड्स से जब भी इससे जुड़ा सवाल पूछा जा रहा है, दोनों गोल-मोल जवाब देकर टाल रहे हैं। मगर 'बाबा' रणवीर सिंह ने खुद जाने-अनजाने अपनी शादी से जुड़ा बड़ा क्लू दे डाला है।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Ranveer
अब यह लगभग तय है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इसी साल होगी। 'पीपिंगमून' की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने नवंबर और दिसंबर के अपने सारे डेट्स ब्लॉक कर दिए हैं। इस दो महीने वह ना तो किसी विज्ञापन की शूटिंग करेंगे ना ही फिल्म की। यहां तक कि उन्होंने क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक के लिए भी कबीर खान को डेट्स नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ranveer, Deepika
रणवीर सिंह ने 'गली ब्वॉय' की शूटिंग भी पूरी कर ली है। फिल्म अगले साल वैलेंटाइंस डे के मौके पर रिलीज होगी। वहीं, करण जौहर-रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी शूटिंग भी संभवत: अक्टूबर के आखिरी तक पूरी कर ली जाएगी। हालांकि, रणवीर ने फिल्म के मेकर्स के आश्वासन दिया है कि वह 'सिंबा' के प्रमोशन के लिए मौजूद रहेंगे। 

4 of 5
deepika padukone
वहीं, 'पद्मावत' के बाद दीपिका ने भी कोई फिल्म का ऑफर नहीं स्वीकारा हैं। हालांकि, उनके पास विशाल भारद्वाज की एक फिल्म पहले से है, मगर इरफान खान की बिगड़ती सेहत के लिए उसकी शूटिंग भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। लिहाजा, माना जा रहा है कि रणवीर और दीपिका शादी की वजह से इन दो महीने के लिए कोई प्रोजेक्ट एक्सेप्ट नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika and Ranveer
दीपिका पादुकोण इन दिनों फ्रांस में हैं। वह यहां कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। इससे पहले वह न्यूयॉर्क में थीं जहां वह फैशन चैरिटी इवेंट 'मेट गाला 2018' में शामिल हुईं। मेट गाला की उनकी तस्वीर पर रणवीर सिंह ने रोमांटिक टिप्पणियां की और एक बार फिर अपना रिलेशनशिप स्टेटस दुनिया के सामने साफ कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें