हरियाणवी डांसर सपना चौधरी वैसे तो अपने डांस के लिए ही मशहूर हैं। लेकिन वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। विवादों से भी सपना का गहरा नाता रहा है। सपना एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी अदाओं से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। उनके गानें, तस्वीरें और रील्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर सपना चौधरी ने एक वीडियो और पोस्ट किया है, जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।