फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: स्टेज पर सपना चौधरी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, कातिलाना अंदाज देख फैंस हुए फिदा

Sun, 11 Sep 2022 07:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। सपना के स्टेज शोज और म्यूजिक वीडियो का भी लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। वहीं, अब सपना चौधरी का एक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल होते इस वीडियो में सपना चौधरी स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। सूट पहन और बालों का बन बनाए सपना बिंदास अंदाज में डांस कर रही हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, सपना के डांस को देखने के लिए हजारों की भीड़ लगी हुई है। वीडियो में सपना का डांस तो सबको पसंद आ ही रहा है, इसके अलावा उनके कपड़ों पर भी लोग कमेंट कर रहे हैं। सपना के सूट का कपड़ा काफी हल्का है, जिसको लेकर लोग टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
सपना चौधरी कोई माने बचा लो रे गाने पर ठुमके लगा रही हैं। सपना के अंदाज ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं, यूट्यूब पर इस वीडियो के लाइक्स और कमेंट का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। यह स्टेज शो सपना चौधरी ने 2018 में किया था, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। 

विज्ञापन

4 of 4
सपना चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी के कई सारे गाने रिलीज हुए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ भी सपना मटक-मटक गाने में नजर आई थीं। इसके अलावा वह  'रामफल की बहु', 'लव यू गोरी रे', ‘कामिनी’, ‘दामन’, ‘नाचण की तोल’ और ‘बंदुक का रिवाज’ जैसे कई गानों में नजर आई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें