निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हो चुकी है। हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म में काफी चर्चा बटोर ली है और रिलीज के बाद अब दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाती है, इसलिए इस फिल्म में काफी भावुक कर देने वाले सीन भी हैं। एक्टर दर्शन कुमार ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कई दर्शक काफी भावुक नजर आ रहे हैं।