फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: स्टार किड्स से बेहतर काम कर रहे हैं बाहरी कलाकार, बॉलीवुड को लेकर हर्षवर्धन ने रखी अपनी बात

Thu, 13 Feb 2025 02:18 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'सनम तेरी कसम' के अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने स्टार किड्स, फिल्मों और काम को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि स्टार किड्स से ज्यादा बेहतर काम इंडस्ट्री में बाहर से आए कलाकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2016 में आई फिल्म 'सनम तेरी कसम' को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आई नई फिल्मों से ज्यादा फैंस का प्यार मिल रहा है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। इस फिल्म को देख फैंस की मांग बढ़ गई है कि अभिनेता को बड़ी फिल्मों में कास्ट किया जाए। हर्षवर्धन राणे इन दिनों इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा से ज्यादा है काम पर विश्वास
इंडिया टुडे से बातचीत में हर्षवर्धन ने बताया कि कैसे उन्हें इंडस्ट्री में चल रहे भाई-भतीजावाद से परेशानी है। हर्षवर्धन ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं उन लोगों में से हूं जो अपने आस-पास चल रही आवाजों से ज्यादा काम करने में विश्वास करता हूं। कहा जाता है कि स्टार किड्स को बेहतर काम मिला है, लेकिन जब मैं लिस्ट देखता हूं, तो इसमें से कुछ लोग पहले ही अपने काम से हट चुके हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहर से आए लोग कर रहे बेहतर काम
हर्षवर्धन राणे ने कहा कि स्टार किड्स से ज्यादा इंडस्ट्री के लोग बेहतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम उनकी सफलता पर नजर क्यों नहीं डालते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री से ही नहीं अगर हमें किसी भी चीज पर संशय हो तो हमें उसके नोट्स बनाकर रख लेने चाहिए, इसमें कोई बुराई नहीं है।

4 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाहरी कलाकार कर रहे हैं अच्छा काम
हर्षवर्धन ने कहा, मैं कहता हूं कि स्टार किड्स से ज्यादा बाहर से आए लोग बेहतर काम कर रहे हैं। स्टार किड्स को इंडस्ट्री बाहर से आए कलाकारों से कम ही काम मिल रहा है। इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक न रखने वाले कलाकार ही बेहतर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हर्षवर्धन राणे - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोड्यूसर का मिला प्यार
अभिनेता ने इस बातचीत में कहा कि मैं चाहता हूं कि इंडस्ट्री मुझ पर विश्वास करे। सनम तेरी कसम फिल्म को लेकर हर्षवर्धन ने कहा, मुझे उन्होंने एक बेहतर कहानी दी, जिसे मैंने बहुत अच्छे तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। मैं आखिरी में प्रोड्यूसर को खुश देखना चाहता हूं। उन्होंने मुझे जोर से गले लगा लिया था, जब ये फिल्म रिलीज हुई थी। मुझे फिल्म के कारण बहुत सारे फैंस का प्यार भी मिला है, जो मेरे लिए बहुत महत्व रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें