फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोहब्बतें' की एक्ट्रेस किम शर्मा संग चर्चित हो रहे हर्षवर्धन बोले- 'हां मैं रिलेशनशिप में हूं'

Thu, 20 Dec 2018 04:45 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
harshvardhan - फोटो : Midday
अभिनेता हर्षवर्धन राणे और मोहब्बतें एक्ट्रेस किम शर्मा पिछले कुछ समय से कई मौकों पर साथ देखे गए हैं। अब तक माना जा रहा था कि इनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक है लेकिन अब यह रिश्ता दोस्ती से बहुत आगे बढ़ गया है। हर्षवर्धन ने किम को डेट करने की बात मान ली है...आइए जानते हैं और क्या खुलासा किया इस एक्टर ने.. 
विज्ञापन

2 of 5
harshvardhan
हाल ही में एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने कहा 'मैं यह कहूंगा कि बहुत ही खुले किस्म का इंसान हूं। मैंने कभी कुछ नहीं छिपाया है, हां यह सच है कि मैं रिलेशनशिप में हूं लेकिन यह निजी है। इन सबके अलावा मैं जहां भी जाता हूं फिर चाहे वो जंगल हो या कुछ और सबकुछ सोशल मीडिया पर है।'
विज्ञापन

3 of 5
किम शर्मा
बता दूं कि बहुत कम उम्र में मैंने घर छोड़ दिया था। इसके बाद मैंने साइबर कैफे और टेलीफोन बूथ पर काम किया। मेरे पास छिपाने जैसा कुछ नहीं है। हर्षवर्धन से जब पूछा गया कि इसका मतलब वह किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप से इंकार नहीं कर रहे हैं लेकिन इस पर बात नहीं करना चाहते हैं।

4 of 5
Harshvardhan Rane
उन्होंने कहा इसमें इनकार करने वाली कोई बात नहीं है। हम हर जगह साथ दिखाई देते हैं। चूंकि यह काम से जुड़ा नहीं है इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि इस पर क्या बात करूं और कैसे बात करूं। किम शर्मा ने हर्षवर्धन के साथ अपने रिश्तों पर चुप्पी साधे हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kim sharma Harshvardhan Rane - फोटो : Instagram
आखिर में बता दें कि हालांकि हाल ही में उन्होंने हर्ष के जन्मदिन पर उनके साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और लिखा जन्मदिन मुबारक हो बेबी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें