इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की खबरें हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। 8 मई को सोनम शादी के बंधन में बंध जाएंगी । सोनम की शादी के बारे में जब उनके भाई हर्षवर्धन कपूर से पूछा कि वह अपनी बहन को क्या तोहफा देने वाले हैं?
विज्ञापन
2 of 4
sonam kapoor wedding gift
अपनी फिल्म भावेश जोशी सुपरहीरो के प्रमोशन के लिए पहुंचे हर्षवर्धन कपूर से जब बहन की शादी में गिफ्ट के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि वह अभी कंगाल हैं। उन्होंने आगे बात को मजाक में कहा, जिस तरह की फिल्में मैं कर रहा हूं, उनमें मुझे ज्यादा फीस नहीं मिल रही है। इसलिए मैं सिर्फ अपनी बहन को ढेर सारा प्यार ही दे सकता हूं।
विज्ञापन
3 of 4
sonam kapoor wedding gift
हर्षवर्धन से आगे जब सोनम की शादी की डेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल भावेश जोशी के प्रमोशन में बिजी है इसलिए तैयारियों के बारे में ज्यादा पता नहीं है। पर वह बहुत खुश हैं कि उनकी बहन की शादी हो रही है। उन्होंने कहा कि आंनद काफी अच्छे लड़के हैं और उनकी बहन की पसंद अच्छी है।
बता दें, हर्षवर्धन इस समय अपनी फिल्म भावेश जोशी के प्रमोशंस में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च प्रोग्राम के दौरान हर्षवर्धन ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली, ताकि वह एक सुपर हीरो की तरह फिल्म में लड़ सके।