हर्षवर्धन कपूर
हर्षवर्धन कपूर का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। हर्षवर्धन ने अपना एक्टिंग करियर साल 2016 में आई फिल्म 'मिर्जया' शुरू किया था। हालांकि इससे पहले हर्षवर्धन साल 2015 में आई फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में कदम रख चुके थे। इसी के अगले साल उन्होंने फिल्म 'मिर्जया' में काम किया। इस फिल्म में उनकी अभिनय की जमकर तारीफ हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल साबित हुई।