बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स मामले को लेकर NCB शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापामार कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद हुई है। जिसके चलते उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर विवादों में हैं। लोगों की नाराजगी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म का नाम 'लक्ष्मी बॉम्ब' से बदलकर 'लक्ष्मी' कर दिया लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा शांत नहीं हो रहा। इसी गुस्से के चलते अब लोगों के निशाने पर अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना आ गई हैं।
विवादों में रहने वाली अभिनेत्री पायल रोहतगी का जन्म 9 नवंबर 1984 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग करने के बाद फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया। पायल ने मॉडलिंग की दुनिया में भी बहुत नाम कमाया। वह बिग बॉस का हिस्सा रहीं। राहुल महाजन पर पायल ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया था।
फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' के निर्देशक और पूर्व पत्रकार अविनाश दास पर उत्पन्ना चक्रवर्ती नाम की लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की ने धमकी दी है कि वह अविनाश की वाट्सएप चैट उनकी पत्नी को भेज देगी। लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है और इसके साथ ही चैट के कुछ स्क्रीन शॉट्स भी साझा किए हैं।
मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम के नौ साल के बेटे देवराज का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कॉमेडियन ने खुद दी है। आज ही राजीव का जन्मदिन था लेकिन केक काटने से पहले ही उनका बेटा इस दुनिया को छोड़कर चला गया।