फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका से थी इस अभिनेता के अफेयर की खबरें, फिल्मों से दूर अब जी रहा गुमनामी की जिंदगी

Wed, 13 Nov 2019 07:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरमन बावेजा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन 13 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Harman Baweja - फोटो : social media
हरमन बावेजा के पिता हैरी बावेजा ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। स्टार किड होने के बावजूद हरमन का करियर चल नहीं पाया। साल 2008 में हरमन ने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू किया था। साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्म 'व्हॉट्स योर राशि' बनाई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। 
विज्ञापन

3 of 5
harman baweja - फोटो : social media
दोनों ही फिल्मों में हरमन के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा थीं। फिल्म करने के दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ती गईं और लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। हरमन ने अपने करियर में केवल 5 ही फिल्में कीं और सभी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।

4 of 5
Harman Baweja, Hrithik Roshan - फोटो : social media
हरमन बावेजा की एक्टिंग स्किल को भले ही ना सराहा गया हो लेकिन उनकी डांसिंग स्टाइल को बेहद पसंद किया गया। उस वक्त तक ऋतिक रोशन अपने डांस से सबको दीवाना बना चुके थे। हरमन का लुक्स भी ऋतिक रोशन जैसा ही था, जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि वो ऋतिक रोशन समेत कई बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन एक के बाद एक फ्लॉप के बाद उनका करियर ऊंचाईंयों तक नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Harman Baweja - फोटो : social media
लंबे समय बाद 2017 में हरमन बावेजा एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए, जिसमें उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ था। हरमन का वजन काफी बढ़ गया है और वो अपनी उम्र से काफी बड़े दिख रहे हैं। हरमन की ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा था कि ये वही हरमन हैं जिनकी एक वक्त पर ऋतिक रोशन से तुलना हो रही थी। पिछले दिनों निर्माता रमेश तोरानी ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया था जिसमें हरमन बावेजा को देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें