Harman Baweja, Hrithik Roshan
- फोटो : social media
हरमन बावेजा की एक्टिंग स्किल को भले ही नहीं सराहा गया हो लेकिन उनकी डांसिंग स्टाइल को बेहद पसंद किया गया। उस वक्त तक ऋतिक रोशन अपने डांस से सबको दीवाना बना चुके थे। हरमन का लुक्स भी ऋतिक रोशन जैसा ही था, जिसके बाद ये कहा जाने लगा कि वो ऋतिक रोशन समेत कई बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन एक के बाद एक फ्लॉप के बाद उनका करियर ऊंचाईंयों तक नहीं पहुंच पाया।