बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन देखते ही देखते वह सितारे फिल्म इंडस्ट्री के गुमनाम सितारों की लिस्ट में शुमार हो गए। उन्हीं सितारों में से एक अभिनेता हरमन बावेजा हैं। हरमन बावेजा अपना जन्मदिन 13 नवंबर को मनाते हैं। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।