फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Chaudhary: ट्रेडिशनल वियर में सपना चौधरी ने लूटा दिल, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस

Mon, 03 Oct 2022 07:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर हरियाणी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Instagram

मशहूर हरियाणी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। सामने आई इन फोटोज में अभिनेत्री ट्रेडिशनल अवतार में गरबा के लिए तैयार नजर आ रही है। 

विज्ञापन

2 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Instagram

देशभर में इन दिनों नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई माता रानी की भक्ति और गरबे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी बीच अभिनेत्री सपना चौधरी पर भी गरबे का रंग चढ़ चुका है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज में सपना देसी ट्रेडिशनल वियर में काफी खूबसूरत लग रही हैं।



Vikram Vedha Box Office Collection: चौथे दिन विक्रम वेधा की कमाई में बड़ी गिरावट, महज इतना रहा कलेक्शन

विज्ञापन

3 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Instagram

सामने आईं इन फोटोज में सपना नीले रंग के लहंगा-चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह एथनिक लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। कुछ घंटे पहले ही साझा की गईं यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने लंहगे के साथ बैकलेस ब्लाउज पहना है। इसके साथ ही परफेक्ट हेयर स्टाइल और मेकअप में वह काफी गॉर्जियस लग रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सपना ने लिखा-गरबा, प्यार और जश्न मनाना।

Tripling 3: फिर धमाल मचाएगी चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी, सामने आया ट्रिपलिंग 3 का दमदार टीजर

 

विज्ञापन

4 of 4
Sapna Chaudhary - फोटो : Instagram

वहीं, सपना का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक ने लिखा- परम सुन्दरी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपसे नजर नहीं हट रही। इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट कर सपना चौधरी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों ही अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से ही एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में थीं। 

Bigg Boss 16: सिंगिंग ही नहीं एक्टिंग में भी माहिर हैं अब्दु रोजिक, इन म्यूजिक वीडियो में दिखाया हुनर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें