अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और मां तेजी बच्चन के साथ अमिताभ
- फोटो : social media
दरअसल, अमिताभ बच्चन ने एक बार अपने पिता से पूछ लिया था कि उन्होंने उन्हें पैदा ही क्यों किया? यह सवाल जरूर थोड़ा सख्त है लेकिन हरिवंश राय बच्चन ने अपने बेटे के इस सवाल का जवाब बेहद ही दिलचस्प तरीके से दिया था। उन्होंने इस सवाल के बदले एक कविता लिख डाली थी, जिसमें इन्होंने कहा कि यह सवाल आने वाले वक्त में भी रहेगा।
यहां पढ़ें कविता
जिंदगी और जमाने की कशमकश से घबराकर मेरे बेटे मुझसे पूछते हैं कि हमें पैदा क्यों किया था?
और मेरे पास इसके सिवाय कोई जवाब नहीं है कि मेरे बाप ने मुझसे बिना पूछे मुझे क्यों पैदा किया था?
और मेरे बाप को उनके बाप ने बिना पूछे उन्हें और उनके बाबा को बिना पूछे उनके बाप ने उन्हें?
जिंदगी और जमाने की कशमकश पहले भी थी,
आज भी है शायद ज्यादा...कल भी होगी, शायद और ज्यादा...तुम ही नई लीक रखना,
अपने बेटों से पूछकर उन्हें पैदा करना।"