आज (3 अप्रैल) को मशहूर गायक का 70वां जन्मदिन है। जिनकी फिल्मों के गाने लोग अक्सर गुनगुनाते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि यहां किस गायक की बात हो रही है।
विज्ञापन
1 of 7
हरिहरन का आज है जन्मदिन
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
हरिहरन एक मशहूर भारतीय गायक हैं, जिनका पूरा नाम हरिहरन अंजनास्वामी है। वे अपनी सुरीली आवाज और अलग-अलग तरह की गायकी के लिए जाने जाते हैं। आइए,जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन
2 of 7
हरिहरन का जन्म और शुरुआत
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
हरिहरन का जन्म और शुरुआत
हरिहरन का जन्म 3 अप्रैल 1955 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों ही संगीत से जुड़े थे, इसलिए उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला। हरिहरन को हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत दोनों की ट्रेनिंग मिली है। यह बहुत कम गायकों में देखने को मिलता है। उनके बेटे अक्षय हरिहरन भी एक गायक और संगीतकार हैं।
विज्ञापन
3 of 7
हरिहरन का पहला गाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
हरिहरन का पहला गाना
उन्होंने अपना पहला गाना 1977 में फिल्म "घट्टम" के लिए गाया था। यह एक मलयालम फिल्म थी, और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई।
4 of 7
सबसे ज्यादा सुनी गई हनुमान चालीसा
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
सबसे ज्यादा सुनी गई हनुमान चालीसा
टी-सीरीज द्वारा यूट्यूब पर अपलोड की गई हनुमान चालीसा को अब तक 3 अरब (300 करोड़) से भी ज्यादा बार देखा गया है, जो इसे भारत का सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बनाता है। इस हनुमान चालीसा को हरिहरन ने गाया है। इस वीडियो को 12 मिलियन से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं।
विज्ञापन
5 of 7
कई भाषाओं में गायकी
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
कई भाषाओं में की गायकी
हरिहरन ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उनकी आवाज हर भाषा में उतनी ही प्यारी लगती है।
विज्ञापन
6 of 7
कॉलोनियल कजिन्स की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
कॉलोनियल कजिन्स की जोड़ी
1990 के दशक में हरिहरन ने लेस्ली लुईस के साथ मिलकर "कॉलोनियल कजिन्स" नाम की जोड़ी बनाई। उनके गाने जैसे "कृष्णा" और "साथी रे" बहुत हिट हुए। यह जोड़ी भारतीय और पश्चिमी संगीत को मिलाने के लिए मशहूर हुई। उन्होंने भक्ति गीत, गजल, फिल्मी गाने और फ्यूजन म्यूजिक सब कुछ गाया है।
ए.आर. रहमान के साथ जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerhariharana
ए.आर. रहमान के साथ जोड़ी
हरिहरन को मशहूर पद्मश्री और कई बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। हरिहरन और संगीतकार ए.आर. रहमान ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए, जैसे "रोजा" फिल्म का "रोजा जानेमन" और "बॉम्बे" का "हम्मा हम्मा"।