फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaafir: फिल्म के रूप में तैयार की जा रही वेब सीरीज 'काफिर', एक बार फिर दिखेगी कैनाज अख्तर की भावुक कहानी

Thu, 03 Apr 2025 01:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दीया मिर्जा और मोहित रैना की ओरिजिनल "काफिर", जो 2019 में आई थी, अब एक फीचर फिल्म के रूप में ओटीटी पर वापसी कर रही है।
विज्ञापन
1 of 5
ओटीटी पर उपल्बध है 'काफिर' - फोटो : इंस्टाग्राम@diamirzaofficial
दीया मिर्जा और मोहित रैना की 'काफिर' की कहानी पहले लोगों को हंसाती और फिर रुलाती भी है। यह अब एक फीचर फिल्म के रूप में ओटीटी पर उपल्बध है। जानिए कहां देख सकते हैं कैनाज अख्तर की कहानी
विज्ञापन

2 of 5
दीया ने निभाई है मुख्य भूमिका - फोटो : यूट्यूब
काफिर में दिया और मोहित का किरदार
काफिर में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने कैनाज अख्तर का किरदार निभाया है, जो एक भावुक सफर पर निकलती है। वहीं देवो के देव महादेव से प्रसिद्ध हुए मोहित रैना ने काफिर में वेदांत का रोल निभाया है, जो एक वकील से पत्रकार बनता है। दीया और मोहित के बीच का खास रिश्ता फिर से दर्शकों को भावुक करने वाला है। यह फिल्म दुख, उम्मीद और प्यार की कहानी को नए तरीके से पेश करती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोहित रैना का किरदार है खास - फोटो : यूट्यूब
काफिर की कहानी
"काफिर" शहनाज परवीन की सच्ची कहानी से प्रेरित है। यह एक पाकिस्तानी महिला की कहानी है, जो गलती से भारत में आ जाती है और उसे आतंकवादी समझकर जेल में डाल दिया जाता है। सात साल जेल में रहने के दौरान वह एक बच्चे को जन्म देती है। बाद में एक भारतीय पत्रकार (मोहित रैना) उसकी मदद करता है और उसकी आजादी के लिए लड़ता है। 

4 of 5
जी 5 पर उपलब्ध है काफिर - फोटो : यूट्यूब
काफिर का निर्देशन
भवानी अय्यर ने काफिर की कहानी को लिखा है और सोनम नायर ने इसे निर्देशित किया है। यह फिल्म प्यार, हिम्मत और न्याय की खोज की एक मार्मिक कहानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
"काफिर" को फिल्म के रूप में देखकर बहुत खुश हैं दीया - फोटो : यूट्यूब
काफिर को लेकर दीया मिर्जा की राय
इस फिल्म को लेकर दीया मिर्जा ने कहा कि वह "काफिर" को फिल्म के रूप में देखकर बहुत खुश हैं। कैनाज का किरदार उनके लिए खास है और वेदांत के साथ उसकी दोस्ती ने लोगों का दिल जीता था। इतने सालों बाद भी लोग इस कहानी को प्यार करते हैं, जो उनके लिए खास है। वह चाहती हैं कि दर्शक इस नए रूप में कैनाज की लड़ाई और वेदांत के साथ उसके रिश्ते को फिर से देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें