भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से नए साल पर सगाई कर ली। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों एक दूसरे के साथ अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर हार्दिक पांड्या ने अपनी मंगेतर के साथ क्यूट तस्वीर शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे के साथ बेहद खुश लग रहे हैं।