फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने समुद्र के बीचों-बीच इस बॉलीवुड अभिनेत्री से की सगाई, जानें आखिर कौन हैं ये

Thu, 02 Jan 2020 11:05 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
natasha stankovic - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने साल 2020 के पहले दिन एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर ली । हार्दिक और नताशा साथ में नया साल मना रहे हैं । दोनों याच पर थे। यहीं समुद्र के बीचों-बीच हार्दिक ने नताशा को प्रपोज कर दिया । साथ ही उन्हें एक अंगूठी भी पहनाई । हार्दिक ने नताशा को अंगूठी पहनाते एक वीडियो भी शेयर किया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
natasa stankovic,Hardik Pandya - फोटो : social media
इस वीडियो को शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, 'मैं तेरा-तू मेरी, जाने सारा हिंदुस्तान' । साथ ही अपनी सगाई की तारीख 01-01-2020 भी लिखी । हार्दिक के इस पोस्ट पर कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है । इनमें क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल शामिल हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
Natasa Stankovic and Hardik Pandya - फोटो : Instagram
वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया, एक्टर सुनील शेट्टी और सिंगर राहुल वैद्य ने भी दोनों को बधाई दी है । नताशा और हार्दिक लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नताशा एक सर्बियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं । उन्होंने बॉलीवुड में भी कई वीडियो और फिल्म में काम किया है । 

4 of 7
natasa stankovic - फोटो : social media
नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से डेब्यू किया था । इसके अलावा साल 2014 में नताशा बिग बॉस 8 की कंटेस्टें भी रह चुकी हैं । नताशा करीब 1 महीने तक बिग बॉस के घर में रही थीं । साल 2012 में नताशा ने एक्टिंग में अपना करियर शुरू किया था । शुरू में नताशा ने कई ब्रांड्स के लिए ऐड शूट किए । 
 
विज्ञापन

5 of 7
हार्दिक पांड्या नताशा स्टैनकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में उन्हें फिल्म 'सत्याग्रह' मिली । इस फिल्म में उन्होंने एक डांस नंबर किया था । नताशा को उस समय पहचान मिली जब उन्होंने सिंगर बादशाह के वीडियो 'डीजे वाले बाबू' में काम किया । उनका ये गाना सुपरहिट रहा था। साल 2016 में नताशा ने फिल्म  7 Hours to Go में काम किया था । 
विज्ञापन

6 of 7
नताशा और हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नताशा ने एक पुलिस की भूमिका निभाई थी । इसके बाद नताशा ने फिल्म 'फुकरे' और 'जीरो' में कैमियो रोल किया था । नताशा 'नच बलिये 9' का भी हिस्सा रह चुकी हैं । नताशा ने अभी तक 13 फिल्मों में काम किया है। हॉर्दिक से पहले नताशा का नाम एक्टर अली गोनी से जुड़ चुका है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Natasa Stankovic and Aly Goni - फोटो : file photo
नताशा 'नच बलिए 9' में अली गोनी (Aly Goni) के साथ नजर आई थीं। शो के दौरान इन दोनों ने एक साथ डांस किया और अपनी दमदार केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर भी राज किया। शो के दौरान ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी । साल 2015 में नताशा और अली का ब्रेकअप हो गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें