Sunil Grover
हार्दिक पंड्या की इस तस्वीर पर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया है। सुनील ग्रोवर ने लिखा कि 'बधाई। कॉन्फिडेंस ऐसा है कि लगता है यह खुद उड़ा भी लेगा।' दरअसल तस्वीर अगस्त्य काफी खुश और आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं। हालांकि अगस्त्य अभी सिर्फ छह महीने के ही हैं, लेकिन उनके इस कॉन्फिडेंस को देखते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं।