फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-आलिया से लेकर अर्जुन-मलाइका तक, ये हैं वो स्टार्स जिनकी शादी का फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

Thu, 28 Jan 2021 07:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट, रणबीर, अर्जुन, मलाइका - फोटो : Instagram
दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक, सोनम-आनंद के बाद मैरिड कपल की लिस्ट में वरुण धवन और नताशा दलाल का नाम भी जुड़ गया है। बॉलीवुड के हंप्टी शर्मा यानी कि वरुण धवन ने 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली और फैंस उनकी शादी की तस्वीरें देख खुशी से झूम उठे। अब वरुण-नताशा के बाद फैंस बॉलीवुड के दूसरे स्टार कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन स्टार कपल के बारे में जिनकी शादी की खुशखबरी सुनने के लिए फैंस हैं सबसे ज्यादा बेकरार।
विज्ञापन

2 of 6
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : फाइल
रणबीर कपूर- आलिया भट्ट

रणबीर और आलिया की लव स्टोरी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए आलिया और वरुण अक्सर एक दूसरे के साथ समय बीताते नजर आ जाते हैं। ऐसे में फैंस अब जानना चाहते हैं कि ये कपल कब शादी करने वाला है। सबसे खास बात ये है कि रणबीर के साथ बॉलीवुड में आए लगभग सभी हीरो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में फैंस रणबीर और आलिया की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर - फोटो : फाइल
श्रद्धा कपूर- रोहन श्रेष्ठा

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं। ऐसे में फैंस को पता नहीं चल पाता कि श्रद्धा के दिल में क्या चल रहा है। हालांकि रोहन श्रेष्ठा के साथ उनके शादी की खबरें इन दिनों खूब चर्चा में आ रही हैं। इतना ही नहीं वरुण धवन ने रोहन के इंस्टा पोस्ट पर उनकी शादी का हिंट भी दिया है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जल्दी वो श्रद्धा को भी दुल्हन बनते देखेंगे।

4 of 6
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : instagram/alifazal9
अली फजल-ऋचा चड्ढा

अली और ऋचा का प्यार पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर है। खबरों की मानें तो दोनों साल 2020 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण ये शादी नहीं हो पाई। अब फैंस इस साल दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram
अर्जुन-मलाइका

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान के शादी की खबरें कुछ सालों से काफी ज्यादा चर्चा में हैं। खबर है कि मलाइका और अर्जुन काफी समय से लिव इन में भी रह रहे हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस साल मलाइका अर्जुन शादी कर लेंगे। हाल ही में दोनों के गोवा वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram: @sushmitases47
सुष्मिता सेन- रोहमन शॉल

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल की शादी की खबरें भी लगातार चर्चा में हनी हुई है। सुष्मिता और रोहमन को फैंस ने अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा है। ऐसे में फैंस इस जोड़ी को भी शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें