फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक-ईशा घंटों रहते हैं फ्लैट में बंद, पंड्या करते हैं खुश करने के लिए ये छोटी-छोटी चीजें

Tue, 10 Jul 2018 09:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता को डर है कि उनके प्यार को लोगों की नजर लग सकती है। इस कारण वह क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से अपने प्रेम को दुनिया से छुपाने की कोशिश कर रही हैं। बॉलीवुड और
क्रिकेट की दुनिया के गॉसिप गलियारों में चर्चा आम है कि ईशा ने अपना दिल हार्दिक को दिया है और वह इस प्यार में धोखा नहीं खाना चाहतीं। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऐली अवराम, ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या - फोटो : Cricket Addictor
उल्लेखनीय है कि कुछ महीनों पहले तक हार्दिक बॉलीवुड अभिनेत्री ऐली अवराम के प्यार में थे। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में ईशा गुप्ता आ गईं। बताया जा रहा है कि हार्दिक भी ईशा के प्यार में डूबे हैं और उन्हें खुश करने के लिए छोटी से छोटी चीज करने को राजी रहते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
Hardik pandya and esha gupta
दोनों ही अपने प्यार को लोगों से बचाना चाहते हैं इसलिए पार्टियों तथा मीडिया फोटोग्राफरों से दूर हैं। सूत्र बता रहे हैं कि वे बाहर निकलने के बजाय ज्यादातर फ्लैट में बंद रहना पसंद करते हैं।

4 of 5
hardik with family
बता दें कि हार्दिक पंड्या और एली अवराम के अफेयर की चर्चा उस वक्त तेज हुई थी जब क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की शादी में दोनों एक साथ स्पॉट हुए थे। इसके बाद आईपीएल के दौरान भी एली हार्दिक का मैच देखने पुहंची थीं। हालांकि,कुछ ही वक्त के अंदर दोनों का ब्रेक अप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hardik pandya and esha gupta
सूत्र ने बताया, 'हार्दिक और ईशा अपने रिश्ते को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं ताकि वे तसल्ली से एक दूसरे को समझ पाएं और सुकून भरे पल साथ बिता पाएं। यही वजह है कि दोनों अधिकतर चार दीवारी के बीच में साथ वक्त बिताने को तरजीह दे रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें