टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले खबर थी कि वो एक्ट्रेस एली अवराम को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उर्वशी रोतैला संग लिंकअप की खबरें सामने आने लगी। जिसके बाद उर्वशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर हार्दिक के साथ डेटिंग की अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया। इन सबके बीच एक बार फिर हार्दिक पांड्या सुर्खियों में हैं।