बॉलीवुड फिल्मों की कहानी भले ही दमदार ना हो लेकिन फिल्म को हिट से सुपरहिट करने में सॉन्ग्स का बड़ा अहम रोल होता है और जब फिल्म में आइटम नंबर जुड़ जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। लेकिन इन सबके बावजूद साल 2018 में पांच ऐसे आइटम नंबर रिलीज हुए जो बड़े फ्लॉप साबित हुए हैं..तो आइए जानते हैं इन 5 सुपरफ्लॉप आइटम नंबर्स के बारे में..
विज्ञापन
आशिक बनाया आपने
इसी साल रिलीज हुई फिल्म हेट स्टोरी 4 में मोस्ट टेलेंट्ट एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सॉन्ग आशिक बनाया आपने के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया था। गाने में उर्वशी के डांस मूव्स को तो काफी टीआरपी मिली थी लेकिन हिट के मामले में सॉन्ग काफी पीछे रह गया।
विज्ञापन
भगड़ा ता सजदा
1 जून 2018 यानि कि आज रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वेडिंग के एक आइटम नंबर भगड़ा ता सजदा भी कुछ कमाल नहीं कर सका। गाने में फिल्म की चारों एक्ट्रेस नजर आ रही हैं लेकिन भगड़े का साउंड कहीं भी सुनाई नहीं दे रहा है।
एक दो तीन
एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी की दूसरी किस्त बागी-2 में बॉलीवुड की मोहिनी 'माधुरी दीक्षित का मोस्ट पॉपुलर आइटम नंबर 'एक दो तीन' का नया वर्जन देखने को मिला। इस रीमिक्स वर्जन में खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन को माधुरी के डांस स्टेप्स करते देखा जा सकता है। लेकिन यह आइटम सॉन्ग बड़ा फ्लॉप साबित हुआ।
विज्ञापन
बेवफा ब्यूटी
फिल्म ब्लैकमेल से लंबे अरसे बाद बड़े परदे पर लौटीं एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर एक बार फिर फ्लॉप साबित हुईं। दरअसल, फिल्म में उनपर फिल्माया गया बेवफा ब्यूटी आइटम सॉन्ग दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
हरियाणवी सुपरहिट डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में पहुंचने का सपना पूरा कर लिया है और वह फिल्म नानू की जानू में एक्टर अभय देओल के साथ आइटम सॉन्ग 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' पर अपने फेमस मूव्स करती नजर आईं। बता दें कि सपना के हरियाणवी सॉन्ग्स की तुलना में यह आइटम नंबर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ है।