हार्ड कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे बनीं रैपर क्वीन
हार्ड कौर ने संगीत की दुनिया में रैपर बनने का सपना तब देखा था जब भारत में रैपिंग के क्षेत्र में सिर्फ पुरुष हुआ करते थे लेकिन सिंगर ने अपनी आवाज के दम पर कम समय में ही लोगों को अपना दीवाना बना दिया। उन्होंने अपना स्टेज नाम हार्ड कौर रखा। हार्ड कौर का पहला गाना ही हिट रहा था। सिंगर का पहला गाना 'एक ग्लासी' था, जो आते ही छा गया। उसके बाद साल 2007 में श्रीराम राघवन की फिल्म 'जॉनी गद्दार' के गाने 'पैसा फेंक' में सिंगर ने आवाज दी, जो यूथ के बीच काफी पसंद किया गया। हार्ड कौर ने 'मूव योर बॉडी', 'टल्ली हुआ', 'रोला पे गया', 'साड्डा दिल भी तू' समेत कई हिट गाने गाए हैं।